Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 16, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: मजबूत अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.53 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाल रहने से भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.53 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 83.44 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर

सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.34 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत चढक़र 90.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,268.00 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें