Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurdaspur पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 36 मोबाइल और एक सोने की चैने के साथ 8 आरोपियाें काे किया गिरफ्तार

April 16, 2024

Gurdaspur पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 36 मोबाइल और एक सोने की चैने के साथ 8 आरोपियाें काे किया गिरफ्तार

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : गुरदासपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब हत्या और चोरी के मामलों को ट्रेस करके 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 36 मोबाइल और एक सोने की चैनी बरामद की गई। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी बलविंदर सिंह ने बताया कि चोरी की वारदातों को ट्रैस करने के लिए एसपी इंवेस्टीगेशन बलजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में स्पेशल टीम बनाकर टेक्नीकल तरीके से जांच करवाई गई। 9 अप्रैल को पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब नाकेबंदी के दौरान कर्ण उर्फ मोटा पुत्र राज कुमार और इमैनुएल मसीह उर्फ मन्नू पुत्र बिट्टू मसीह दोनों निवासी बरियार को रोककर चेकिग की गई। जिनमें से चोरी के 2 मोबाइल बरामद हुए। जिनके खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत थाना धारीवाल में मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर आरोपियों के घर से 9 मोबाइल और एक सोने की चैनी बरामद की गई। इसी तरह गुरदासपुर के इलाके में 13 अप्रैल की मध्यरात्रि को दुकान में मोबाइल फोन चोरी की घटना घटित हुई थी। जिनके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच टेक्नीकल तरीके से अमल में लाई गई और मामले में आरोपी अमनदीप उर्फ अमन पुत्र प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला बेरियां दीनानगर हाल निवासी एनजीओ गली बैक साइड पुराना बस स्टैंड गुरदासपुर और कमल कुमार उर्फ सोनू पुत्र रमेश कुमार निवासी कानवां थाना सदर पठानकोट को गिरफ्तार करके उससे चोरी के 14 मोबाइल बरामद किए गए। जिनकी निशानदेही पर आरोपी अमनदीप के भाई मनजीत सिंह को गिरफ्तार करके इससे चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

24 घंटे के भीतर मामले को ट्रैस कर चोरी हुए करीब 25 फोन बरामद किए जा चुके है। आरोपियों की पूछताछ से सामने आया है कि आरोपी अमनदीप उर्फ अमन शहर गुरदासपुर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। जहां पर इसने अपने शेष साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 अप्रैल को पंडोरी धाम में मेला देखने गए व्यक्ति का मेले में कंधा टकराने से हुए विवाद के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजू नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना शाला में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को भी टेक्नीकल तरीके से जांच करके मामले के 24 घंटे के भीतर ट्रैस करके 3 आरोपियों राहुल, संजू मसीह और अमन कुमार तीनों निवासी साहोवाल को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें