Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 17 अप्रैल 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 17, 2024

आज का अंक राशिफल 17 अप्रैल 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

17 April ka Ank Rashifal: आज 17 अप्रैल 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/04/2024, 1+7+4+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज के दिन माता को पीला फूल, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आपके दिमाग में आज केवल धन, कीमती सामान और आभूषण हैं। अधिक धन पाने के लिए आप कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। याद रखें धन ही जीवन में सब कुछ नहीं है, परिवार व अपने स्वाथ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
पिता के लिए समय संकट भरा और मुश्किल हो सकता है। यह आपके प्रयासों की नयी शुरुआत है और अब आपके वो सभी सपने पूरे होंगे जिनका आपने लम्बे समय तक इंतज़ार किया है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 
अपने सहयोगियों और अधिकारीयों से पूरा समर्थन मिलेगा। यह चरण आपको बदलाव की तरफ ले जा रहा है। व्यवसाय की सफलता को विश्वसनीय रूप से सुनिश्चित करने के लिए नई बैठकें और पार्टनरशिप्स की संभावना है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

अंक 4 
पहचान बनाने की लालसा आपको शीर्ष तक ले जाएगी और आपके आस-पास के लोग भी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे। अपनी शक्ति या कमजोरी को समझते हुए अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 
आपका आत्मविश्वास आपको ख़ुशी व संतुष्टि प्रदान करेगा बस अहंकार से बचें। अब आपका पूरा ध्यान उत्पादकता के साथ अपने ग्राहकों को बढ़ाने पर भी है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 6 
आप नई योजनाएं और रणनीतियों के बारे में सोच सकते है और जितनी जल्दी हो सके उन पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप अपने कौशल और दक्षता को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं,बस प्रशंसा की कमी कभी-कभी आपको निराश कर सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 
अभी दान और गैर लाभ कार्य भी आपको आकर्षित कर सकते हैं और आप किसी रहस्य्मय यात्रा पर जायेंगे। विदेशी निवेश या व्यापार की भी संभावना है। धीरज और व्यवहार-कुशलता दो ऐसे गुण हैं जिन पर हमेशा अडिग रहें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 
आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके पेशेवर जीवन पर आपका नियंत्रण नहीं है और आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है। आपकी योजनाएं और विचार बेहतरीन है लेकिन अभी यह आपके सहकर्मियों और अधिकारियों तक नहीं पहुँच पाए है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 9
रिश्तों में मतभेद सामान्य बात के बस मनभेद नहीं होने चाहिए। नेटवर्किंग से आप नए दोस्त बना सकते हैं। याद रखें मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अपने पेशे को लेकर आपका दृष्टिकोण अब नया है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें