Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में सरकारी बस की ब्रेक फेल होने से हुआ बड़ा हादसा, चौक पर खड़े एक व्यक्ति को कुचला, गंभीर घायल

April 17, 2024

लुधियाना में सरकारी बस की ब्रेक फेल होने से हुआ बड़ा हादसा, चौक पर खड़े एक व्यक्ति को कुचला, गंभीर घायल

लुधियाना (संदीप शर्मा) :- पंजाब के लुधियाना में देर रात बस स्टैंड के बाहर एक बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दे कि पुल से उतरते समय सरकारी बस का ब्रेक फेल हो गया। जिस कारण बस स्टैंड चौक पर खड़े एक व्यक्ति को बस ने कुचल दिया। खून से लथपथ व्यक्ति को देख लोगों ने खूब शोर मचाया। घायलों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जबकि बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया है। इस मौके पर बस चालक जसबीर सिंह ने बताया कि जब वह पुल से नीचे बस स्टैंड की ओर आ रहा था तो अचानक ब्रेक प्रेशर लीक हो गया जिसके बाद उसने बस को संतुलित करने के लिए साइड में खड़े एक ऑटो को टक्कर मार दी बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी।

लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए स्थानीय डीएमसी भेजा गया। फिलहाल बस स्टैंड चौकी पुलिस ने ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है आपको बता दे कि दो महीने पहले भी चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक मिनी बस भी ब्रेक फेल होने के कारण उसी स्थान पर एक शराब की दुकान में जा घुसी थी, जिसमें छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें