Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel के नए रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

April 17, 2024

Petrol और Diesel के नए रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

नई दिल्ली: देशभर में आज यानी 17 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। हर रोज सुबह 6 बजे सभी शहरो के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती है। यदि आप कही बाहर पेट्रोल या डीजल भराने जा रहे है

तो इसे पहले एक बार इनकी कीमतों का भाव जरूर जान ले कि आज के लिए पट्रोल और डीजल की कीमते क्या तय की गयी है। जानकारी के अनुसार आज जयादातर राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। लेकिन वही कई राज्य में इनके भाव भी बढ़े है। जबकि कुछ राज्यों में सस्ते भी हुए है। चलिए जानते है आज की पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट रेट। आज यूपी में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे की कटौती की गई है।

जिसके बाद यहां पेट्रोल 94.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल का भाव 26 पैसे घटकर 87.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा गोवा, हरियाणा, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान और तेलंगाना में भी पेट्रोल और डीजल कीमतें घट गई हैं। वहीं, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।

महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम:
अगर देश के महानगरों की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें