Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदौर के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे मजदूर की हुई मौत, कारखाना संचालक फरार

April 17, 2024

इंदौर के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे मजदूर की हुई मौत, कारखाना संचालक फरार

इंदौर: इंदौर जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे तीन मजदूरों में शामिल 20 वर्षीय एक युवक की एक अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई, जबकि इस इकाई का संचालक घटना के बाद फरार हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चोइथराम अस्पताल के उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल रोहित परमानंद (20) इस घटना के बाद से सदमे में था और उसे जीवन रक्षक तंत्र पर रखा गया था।

भट्ट ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद रोहित की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट में बुरी तरह झुलसे दो अन्य मजदूरों-अर्जुन राठौर (27) और उमेश चौहान (29) की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट के कारण दम तोड़ने वाले मजदूर रोहित के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाने के संचालक मोहम्मद शाकिर खान के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 308 (आपराधिक मानव वध का प्रयास) के तहत महू थाने में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पटाखा कारखाने में विस्फोट के बाद से खान फरार है और पुलिस के अलग-अलग दल उसकी तलाश कर रहे हैं। चौधरी ने बताया कि इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक खेत में चलाए जा रहे।

कारखाने में मंगलवार को रस्सी बम बनाए जाने के दौरान विस्फोट हुआ था। अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) चरणजीत सिंह हुड्डा ने बताया कि यह कारखाना ‘‘अली फायर वर्क्स’’ नामक फर्म का मालिक मोहम्मद शाकिर खान चला रहा था। उन्होंने बताया,‘‘कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा कर रखने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पता चला कि वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें