Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moose Wala की सरपंच मां के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले पेंशनभोगी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

April 17, 2024

Sidhu Moose Wala की सरपंच मां के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले पेंशनभोगी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

मानसा : शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर मूसा गांव की सरपंच हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर विकलांग पेंशन लेने के लिए फार्म भरने का मामला सामने आने पर थाना सिटी 2 मानसा की पुलिस ने सरपंच चरण कौर के पति बलकौर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी मोहर के साथ तैयार पेंशन कागजात जिला बाल विकास कार्यालय में पहुंचे। इन कागजातों में परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी मूसा का नाम लिखकर फार्म भरे गए थे।

इन पर सरपंच चरण कौर के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाई गई थी। जब कार्यालय के अधिकारियों ने रिकॉर्ड देखा तो वे गांव मूसा पहुंचे, जहां उन्हें सरपंच चरण कौर से पता चला कि सरपंच की मोहर और हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसके बाद जांच में पता चला कि किसी अज्ञात महिला ने परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी लाधूका, जिला फाजिल्का के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की, उसकी फोटो बदल कर, उसके बैंक खाता नंबर के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फर्जी विकलांग आईडी बनवाकर पेंशन के लिए फार्म भरवाए गए।

परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह का गांव मूसा से कोई संबंध नहीं पाया गया। इन फर्जी हस्ताक्षरों और फर्जी सील के इस्तेमाल की शिकायत सरपंच चरण कौर के पति बलकौर सिंह ने थाना सिटी-2 पुलिस को दी। इस मामले में बलकौर सिंह के अलावा मनदीप सिंह जूनियर सहायक कार्यालय सिविल सर्जन मानसा, गुरजिंदर कौर क्लर्क कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मानसा और परमजीत कौर पत्नी वीरपाल सिंह निवासी गांव लाधुका ने बयान दर्ज करने के बाद बलकौर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें