Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assam में बोले PM Modi, Congress के 60 साल जो में नहीं हुआ, वो हमने 10 साल में कर दिखाया

April 17, 2024

Assam में बोले PM Modi, Congress के 60 साल जो में नहीं हुआ, वो हमने 10 साल में कर दिखाया

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए असम के नलबाड़ी पहुंचे। यहां रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए लोग कहते हैं- 4 जून, 400 पार! फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा, कि ‘आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है और नॉर्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उसे भाजपा ने संभावनाओं का स्नेत बना दिया। कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, मोदी ने पूवरेत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वो मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। क्योंकि मेरा लिए आपका सपना ही मेरा संकल्प है।‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया था। 2019 में मोदी जब आया एक विश्वास लेकर आया और 2024 में जब मोदी असम की धरती पर आया है तब मोदी गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।‘ उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सियासी फायदे के लिए इन क्षेत्रों को अपने पंजे में फंसा कर रखा था। कांग्रेस के पंजे ने नॉर्थ ईस्ट को इसलिए जकड़ कर रखा था ताकि उनके लिए भ्रष्टाचार और लूट के दरवाजे खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है तो असम में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लागू हुआ है।

असम आज केवल दूसरे राज्यों की बराबरी नहीं कर रहा, बल्कि विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस असम में सड़के नहीं होती थी, वहां 10 साल में 2,500 किलोमीटर नेशनल हाईवे बने हैं, आज देश का सबसे बड़ा ब्रिज भूपेन हजारिका सेतु असम में है, आज देश का सबसे लंबा बोगीबील ब्रिज असम में है, अब गुवाहाटी में असम का अपना एम्स खुल चुका है। असम के पांच जिलों में कैंसर अस्पताल खोलने की योजना में भी तेजी से काम चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें