Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल द्वारा फिलीस्तीन पर हुए हमलों में करीब 33,899 लोगो की हुई मौत

April 17, 2024

इजरायल द्वारा फिलीस्तीन पर हुए हमलों में करीब 33,899 लोगो की हुई मौत

गाजा: इजरायल की ओर से जारी हमलों में गाजा पट्टी में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,899 हो गई है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को प्रेस बयान में यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली सेना की ओर से किये गये हमलों में 56 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और अन्य 89 घायल हो गये, जिससे इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से फिलीस्तीनी मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 33,899 तक पहुंच गई है और 76,664 लोग घायल हो गये हैं। बयान में कहा गया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के बीच कुछ पीड़ित अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें