Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2024: इन राशियों का गुजरेगा अच्छा दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

April 18, 2024

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2024: इन राशियों का गुजरेगा अच्छा दिन, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 18 अप्रैल 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की दशमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। राम नवमी के दिन माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफ जानें मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:05 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:47 पर

मेष राशि
आज के दिन पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से मनमुटाव ज्यादा हो सकता है। जिससे आपके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज ना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। दिन में शारीरिक कष्ट हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास करते रहें। सफलता मिलेगी। व्यवसाय की यात्रा लाभदायक रह सकती है। लक का साथ आपको मिलेगा। घर बाहर आपकी पूछ परख रहेगी।

मिथुन राशि
आज के दिन सुख के साधन आपको प्राप्त होते रहेंगे। कोई नए प्लान पर आप कार्य करेंगे। सामाजिक कार्य करने की अंदर जिज्ञासा होगी। मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि
आज के दिन धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ इतिहास कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि
आज के दिन बुरे लोगों की संगत ना करें। पुराने रोग से चिंतित रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में विश्वास ना करें। कोई इंपॉर्टेंट निर्णय आप ले सकते हैं। बिजनेस आपका ठीक रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।

कन्या राशि
आज शरीर के दर्द से परेशानी आपको हो सकती है। व्यर्थ की चिंता ना करें। कोर्ट, कचहरी के कार्य आपके अनुकूल हो सकते हैं। भाइयों की हेल्प मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की चर्चा होगी। विवाद से बचें।

तुला राशि
आज के दिन शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। सुख के साधनों में खर्च ज्यादा होंगे। भूमि और वाहन संबंधी प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। परीक्षा व इंटरव्यू में लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सही रहेगा। किसी भी व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प प्राप्त होगा। बिजनेस में फायदा आपको रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी।

धनु राशि
आज के दिन वाणी से किसी को दुख ना पहुंचाएं। शारीरिक कष्ट को हल्के में न लें। थकान व कमजोरी दिन भर बनी रह सकती है। दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। निवेश में सोच समझ कर पैसा लगाएं।

मकर राशि
आज के दिन प्रयास ज्यादा करने होंगे। सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्य सिद्ध जल्दी होगी। किसी व्यक्ति पर ऐसे ही भरोसा ना करें। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

कुम्भ राशि
आज चिंता तथा तनाव आपके साथ-साथ चलेंगे। कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। घर में गेस्ट आ सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जोखिम उठाने का कार्य आप कर सकते हैं। निवेश करना आपको फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि
आज के दिन कोई नुकसान आपको हो सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी बड़ी समस्या की ओर आप बढ़ेंगे। किसी महत्वपूर्ण बात का आपका विरोध हो सकता है। व्यर्थ के बाद विवाद ना करें। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें