Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा की सबसे बड़ी सोने की डकैती के आरोप में दो भारतीय समेत 6 लोग गिरफ्तार

April 18, 2024

कनाडा की सबसे बड़ी सोने की डकैती के आरोप में दो भारतीय समेत 6 लोग गिरफ्तार

टोरंटो। टोरंटो हवाईअड्डे पर कनाडा की सबसे बड़ी सोने की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में से दो भारतीय मूल के हैं। कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो हवाई अड्डे पर 17 अप्रैल, 2023 को एक बड़ी सोने की डकैती हुई थी, जिसमें 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई थी। इसकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से अधिक थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्रैम्पटन का 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू भी शामिल है, जो एयर कनाडा का कर्मचारी है। गिरफ्तार किए गए एक अन्य भारतीय-कनाडाई का नाम अमित जलोटा (40) है, जो टोरंटो के पास ओकविल से है।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य तीन लोग ब्रैम्पटन के पास जॉजर्टाउन के 43 वर्षीय अम्माद चौधरी, टोरंटो के 37 वर्षीय अली रजा और ब्रैम्पटन के 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम थे। इसके अलावा, पुलिस ने ब्रैम्पटन की 31 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर, जो चोरी के समय एयर कनाडा की कर्मचारी थी, ब्रैम्पटन के 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसॉगा के 42 वर्षीय व्यक्ति अर्सलान चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।

400 किलोग्राम से अधिक वजन वाली सोने की छड़ें दो स्विस बैंक — रायफिसेन और वालकैम्बी द्वारा 17 अप्रैल, 2023 को ज्यूरिख से टोरंटो ले जाई गई थीं। स्विस बैंकों ने टोरंटो में शिपमेंट की सुरक्षा के लिए मियामी स्थित सुरक्षा कंपनी बिंक्र को काम पर रखा था। सोने की छड़ों को टोरंटो हवाई अड्डे पर एयर कनाडा स्टोरेज डिपो में रखा गया था। तीन घंटे बाद, एक अज्ञात व्यक्ति आया और नकली दस्तावेज देकर सोना ले गया।

रात करीब साढ़े नौ बजे उसी दिन जब कनाडा में बिंक्र के कर्मचारी शिपमेंट लेने के लिए एयर कनाडा कार्गो डिपो पहुंचे, तो सोना पहले ही जा चुका था। बिंक्र का कहना है कि एयर कनाडा कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति को शिपमेंट जारी कर दिया, जो इसे लेकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें