Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अमेरिका की सेक्शन 301 जांच का डटकर विरोध जताया

April 18, 2024

चीन ने अमेरिका की सेक्शन 301 जांच का डटकर विरोध जताया

17 अप्रैल को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने चीन के मरीनटाइम ,लॉजिस्टिक्स और जहाज़ निर्माण के प्रति सेक्शन 301 जांच शुरू करने की घोषणा की । इसके प्रति चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जबरदस्त असंतोष और डटकर विरोध जताया ।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी पक्ष के आवेदन पत्र में निराधार आरोप भरा है । उन्होने सामान्य व्यापार व निवेश को गलत रूप से अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और उद्यमों के हितों को नुकसान पहुंचाना समझा ।अमेरिका की कई अध्ययन रिपोर्टों से जाहिर है कि अमेरिकी जहाज़ निर्माण उद्योग ने कुछ साल के पहले ही प्रतिस्पर्द्धा लाभ खो दिया था ।अमेरिका अपने व्यवसायों के लिए कई खरब अमेरिकी डॉलर का भत्ता देता है ,पर उसने चीन पर तथाकथित गैरबाजारी कार्रवाई का आरोप लगाया ।वास्तव में चीनी व्यवसायों का विकास उद्यमों के तकनीकी नवाचार और बाजार की स्पर्द्धा में सक्रिय हिस्सेदारी का परिणाम है ।

प्रवक्ता ने अमेरिका से तथ्यों और बहुपक्षीय नियमों का पालन कर फौरन ही गलती ठीक कर नियम आधारित बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था में लौटने का अनुरोध किया ।उन्होंने कहा कि चीन इस जांच पर कड़ी नजर रखेगा और अपने हितो की दृढ़ सुरक्षा करेगा ।

ध्यान रहे पिछली अमेरिकी सरकार ने चीन के प्रति सेक्शन 301 जांच चलाकर चीन के प्रति अतिरिक्त टैरिफ लगाया था ।इसके प्रति विश्व व्यापार संगठन ने फैसला किया है कि ऐसी काररवाई डब्ल्यूटीओ नियम के विरूद्ध है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें