Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 19 अप्रैल 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 19, 2024

आज का अंक राशिफल 19 अप्रैल 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

19 April ka Ank Rashifal: आज 19 अप्रैल 2024 है और दिन शुक्रवार। आज  की तारीख के पूरे अंकों(19/04/2024, 1+9+4+2+2+4= 22) को मिलकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22(2+2= 4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आपके ग्रहों के अनुसार यह समय समृद्धि, सफलता और वित्तीय लाभ वाला है। बैंकिंग पेशे वाले व्यक्तियों को सहयोगियों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन व्यय करते समय भी थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अंक 2 
किसी यात्रा की योजना को अभी रद्द कर दें। यह समय घर और काम के बीच संतुलन बनाने का है। आज आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। लोगों से बातचीत हो सकती है लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

अंक 3 
आज आपकी कड़ी मेहनत को नई पहचान मिलेगी। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने विचारों को प्रकट करने पर है, जिससे आप खुद को सफलता के और भी नजदीक पाएंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 4 
नया स्व रोजगार आपको बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। सबके आकर्षण का केंद्र आज आप ही है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक 5 
आपके व्यक्तित्व की कुछ विशेष खूबी सहकर्मियों और अधिकारियों को आपका प्रशंसक बना देगी। भाग्य आपके साथ है, लेकिन कड़ी मेहनत करना न भूलें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

अंक 6 
लम्बे समय से अटके हुए सौदे और दीर्घकालीन निवेश अभी आपको लाभ पहुंचाएंगे। आपके ड्रीम्स आपके लिए बहुत महत्व रखते हैं और इसके लिए आपको विनाश, डर या नींद का त्याग कर के कड़ी मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक 7 
आज आप मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। स्वयं के प्रयासों, कड़ी मेहनत और तर्क के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए यह बेहतरीन समय है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

अंक 8
आपका करिश्मा और आकर्षण आपकी सम्पति हैं लेकिन अपने दोस्तों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। अभी आप अपनी आय और करियर में भी विकास करेंगे। आज सोच समझ कर किसी समूह या क्लब का हिस्सा बनें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

अंक 9
आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे और यह व्यस्तता अतिरिक्त काम, फ्रीलांसिंग या किन्ही निजी कारणों से भी हो सकती है। अपनी कड़ी मेहनत से आप अपनी स्थिति और अपनी छवि दोनों को सुधार सकते है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में High-Tech E-Bus सेवा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें