Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर DC द्वारा खासा शराब फैक्ट्री की औचक जांच

April 18, 2024

अमृतसर DC द्वारा खासा शराब फैक्ट्री की औचक जांच

अमृतसर: डिप्टी कमिश्नर सह जिला चुनाव अधिकारी घनशाम थोरी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज खासा शराब फैक्ट्री की औचक जांच की और शराब के स्टॉक की जांच की। डीसी वहां पर काफी देर तक वहां रु के और फैक्ट्री में शराब बनाने से लेकर बाहर निकलने तक की पूरी व्यवस्था का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने फ्लाइंग सुएड की टीम को सभी स्टॉक की जांच कर बिल के साथ मिलान करने का निर्देश दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।

घनशाम थोरी ने फैक्ट्री प्रबंधकों और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान शराब का उपयोग सामान्य से अधिक होता है और ऐसी स्थिति में फैक्ट्री की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि यहां से निकलने वाली हर एक बोतल पर आपकी नजर होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि विभाग के नियमों का उल्लंघन कर कोई भी सप्लाई न की जाए। उन्होंने शराब के लिए आने वाली सिफ्ट की सप्लाई पर भी नजर रखने को कहा ताकि कोई शरारती तत्व इस सप्लाई का दुरु पयोग न कर सके।

उन्होंने कहा कि यह हमारे जिले की एकमात्र शराब फैक्ट्री है, जहां से विभिन्न ब्रांडों की शराब बाजार में जाती है, इसलिए उत्पाद विभाग को इस फैक्ट्री पर 24 घंटे नजर रखना जरूरी है। उन्होंने शराब की पैकेजिंग, सप्लाई रिकार्ड, डिस्पैच, पैकिंग, स्प्रिट की आवक और इन सभी कार्यों पर उत्पाद विभाग के नियंत्रण की जांच की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अमृतसर 2 लाल विस्वाश, एईटीसी सुखविंदर सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें