वाशिंगटन: अवैध तरीके से अमरीका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। अमरीकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने बताया कि न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है।
साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। आईसीई ने बताया कि 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में सिंह की मौत हो गई।
भारतीय नागरिक सिंह ने पहली बार 25 अक्तूबर 1992 में गैर-कानूनी तरीके से अमरीका में प्रवेश किया था। 21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमरीका से जाने का आदेश दिया इसके बाद सिंह स्वेच्छा से भारत लौट आया था। सिंह ने 29 जून 2023 को दोबारा अमरीका में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने उसे अमरीका-मैक्सिको सीमा पर गिरफ्तार कर लिया था। सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) को सौंप दिया गया था। जहां से उसे अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...