Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में घर में सो रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, मौके पर हुई मौत, जानिए मामला

April 19, 2024

यमुनानगर में घर में सो रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, मौके पर हुई मौत, जानिए मामला

यमुनानगर: जिले के खारवन गांव में घर में सो रहे लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी और घर में सारा सामान और कैश लेकर फरार हो गए। छोटू जिसकी उम्र करीब 55 साल है साल 2012 में उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है । वो घर में अकेला रहता था और ऑटो चलाकर गुजर बसर कर रहा था।

जगाधरी सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है। यमुनानगर जिले में लूट और चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब तो लुटेरे घर में घुसकर हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला खारवन गांव का है जहां 55 साल के छोटू की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

रात को वह चारपाई पर सोया हुआ था सुबह जब उसके भाई उसे जगाने के लिए आया तो देखा की चारपाई के नीचे खून बह रहा है। हत्या की सूचना परिवार के लोगों ने सदर थाना जगाधरी को दी। जिसके बाद सीआईए, फॉरेंसिक और यमुनानगर सदर थाने की टीमें मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें