Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Megha Pradeep ने एशियाई कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 में जीता कांस्य पदक

April 19, 2024

Megha Pradeep ने एशियाई कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 में जीता कांस्य पदक

टोक्यो: भारत की मेघा प्रदीप ने शुक्रवार को एशियाई कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की सी1 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जापान के टोक्यों में आयोजित चैैंपियनशिप मेें मेघा प्रदीप ने 2:28.027 का समय लेकर तीसरा स्थान पर रही। वियतनाम की डीप थू हुआंग (02:18.178) और कजाकिस्तान की उलियाना किसेलेवा (02:26.645) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीते। अन्य स्पर्धा में एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम पुरुषों के सी2 – 500 मीटर फाइनल में छठे स्थान पर रहे और पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए कोटा प्राप्त करने से चूक गए।


अर्जुन और सुनील ने नौकायन स्पर्धा में 1:49.237 समय में पूरी की। वह इस स्पर्धा को जीतने वाले कजाकिस्तान के सर्गेई येमल्यानोव और तिमुर खैदारोव से 5.024 सेकंड पीछे रहे। सर्गेई येमल्यानोव और तिमुर खैदारोव ने 1:44.213 समय में स्पर्धा जीती।
महिलाओं की के2 500 मीटर स्पर्धा में पार्वती गीता और सोनिया देवी फिरेम्बम ने 2:04.807 का समय के साथ आठवें स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा को चीन की शिमेंग यू और यूूल चेन की जोड़ी ने जीता। पुरुषों की के2 500 मीटर ओलंपिक वर्ग स्पर्धा में रिम्सन मैरेम्बम और हर्षवर्धन सिंह शक्तावत सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बाद फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।


भारत की नेहा देवी लीचोनबाम और कावेरी ने महिलाओं के सी2 500मीटर फाइनल में प्रतिस्पर्धा की लेकिन अयोग्य घोषित कर दिया गईं। नाओचा सिंह लैटनजाम ने पुरुषों की के1 200 मीटर गैर-ओलंपिक श्रेणी में प्रतिस्पर्धा की, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके। भारतीय दल के वरिंदर सिंह (पुरुषों की के1 1000 मीटर) और ज्ञानेश्वर सिंह फिलम (पुरुषों की सी1 1000 मीटर) स्पर्धा में शनिवार को अपनी स्पर्धा करेंगे। फाइनल रविवार को खेला है। प्रोहित बरोई और पार्वती गीता शनिवार को गैर-ओलंपिक मिश्रित के2 500 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें