Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

April 20, 2024

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री आपूर्ति करने वाली संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान को कथित रूप सेर बैलिस्टिक मिसाइल सामग्री की आपूर्ति करने वाले तीन चीनी और एक बेलारूसी इकाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने विज्ञप्ति में कहा कि

“आज हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार, चार संस्थाओं को नामित कर रहे हैं, जो सामूहिक विनाश के हथियारों और उनके वितरण के साधनों को लक्षित करते हैं। इसमें से तीन संस्थाएं पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में स्थित हैं और एक बेलारूस में स्थित हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के लिए मिसाइल-प्रायोज्य सामग्रियों की आपूर्ति की है,

जिसमें इसकी लंबी दूरी की मिसाइल कार्यक्रम भी शामिल है।” श्री मिलर ने कहा कि यह प्रतिबंध बेलारूस स्थित मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट के साथ-साथ चीन स्थित शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड पर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें