Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Armaan Malik ने अपने रेडियो शो ‘Only Just Begin’ में कैलम स्कॉट के साथ की बातचीत

April 20, 2024

Armaan Malik ने अपने रेडियो शो ‘Only Just Begin’ में कैलम स्कॉट के साथ की बातचीत

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने गायक-गीतकार अरमान मलिक ने अपने रेडियो शो ‘ओनली जस्ट बिगन’ के दूसरे एपिसोड में अंग्रेजी गायक-गीतकार कैलम स्कॉट के साथ बातचीत की अपनी असाधारण संगीत प्रतिभा के लिए मशहूर, गायक-गीतकार अरमान मलिक एप्प्ल म्यूजिक पर अपना रेडियो डेब्यू करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। उनके शो ‘ओनली जस्ट बिगन’ में संगीतकार सलीम मर्चेंट पहले अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिसे दुनिया भर के प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

दूसरे एपिसोड में, अरमान मलिक के साथ अंग्रेजी गायक-गीतकार कैलम स्कॉट शामिल हुए, जिनके साथ उन्होंने अपने नए सिंगल ‘ऑलवेज’ के लिए सहयोग किया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकार, कैलम स्कॉट ‘यू आर द रीज़न’, ‘डांसिंग ऑन माई ओन’, ‘एट योर वर्स्ट’ और अन्य हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। अरमान मलिक के साथ उनका नवीनतम गाना एक प्रेम गीत है जिसमें दोनों ने पियानो और आॅर्केस्ट्रा के साथ गायन किया है।

रेडियो शो के बारे में बात करते हुए, अरमान मलिक ने कैलम स्कॉट के साथ दिल को छू लेने वाली बातचीत की शुरुआत की और उनसे भारत और मुंबई में उनके अनुभव के बारे में पूछा। कैलम ने बताया, यह अविश्वसनीय है, एक ऐसा देश जहां मैं पहले कभी नहीं गया था। मैं हमेशा से यहां आना चाहता था और यहां के दर्शकों के बारे में मैंने जो एक बात सीखी है,

वह यह है कि हर कोई तुरंत ग्रहणशील होता है। ऐसा लगता है कि मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं, चाहे मैं चिल्ला रहा हूं, हाथ हिला रहा हूं या गीत गा रहा हूं, प्रशंसक बस इसमें शामिल होना चाहते हैं। और मुझे लगता है कि यह भारत, संस्कृति और लोगों के बारे में बहुत कुछ बताता है। एपिसोड 2 -‘ब्रदर्स एक्रॉस बॉर्डर्स’का पूरा पॉडकास्ट‘ओनली जस्ट बिगन’एप्पल म्यूजिक पर स्ट्रीम हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें