Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाजिल्का में सवा दो किलोग्राम हेरोइन बरामद

April 20, 2024

फाजिल्का में सवा दो किलोग्राम हेरोइन बरामद

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फाजिल्का जिले से दो किलो 220 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को बीएसएफ खुफिया इकाई को फाजिल्का जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। बीएसएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये संदिग्ध इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वाह्न लगभग 1150 बजे, सैनिकों ने संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट (कुल वजन – 2.220 किलोग्राम) सफलतापूर्वक बरामद किये। पैकेट काले रंग के थैले में रखे हुये थे तथा थैले में तीन ग्लो स्टिक भी लगी हुयी मिलीं। यह बरामदगी फाजिल्का जिले के ढाणी नत्था सिंह वाला गांव से सटे एक खेत में हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें