Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजरंगी भाईजान और राउड़ी राठौर का बनेगा सीक्वल!,KK Radhamohan ने दी जानकारी

April 21, 2024

बजरंगी भाईजान और राउड़ी राठौर का बनेगा सीक्वल!,KK Radhamohan ने दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान और खिलाड़ी कुमार अक्षय की सुपरहिट फिल्म राउड़ी राठौर का सीक्वल बन सकता है। सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान के निर्माता केके राधामोहन ने बताया है कि सलमान और अक्षय की फिल्मों का वह सीक्वल बनाने वाले हैं, जिनकी स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है।

केके राधामोहन ने बताया है कि वह सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और अक्षय कुमार की फिल्म राउड़ी राठौर का सीक्वल बनाने वाले हैं।उन्होंने बताया- लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने मेरे लिए दो फिल्मों की कहानी को लिखा है, जिसमें एक राउड़ी राठौर 2 है और एक बजरंगी भाईजान 2 है। राउड़ी राठौर की स्टारकास्ट को लेकर विचार चल रहा है, जबकि बजरंगी भाईजान की स्क्रिप्ट अभी सलमान खान को सुनना बाकी है। इसके बाद देखा जाएगा कि क्या होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें