Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शमशान घाट की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा ,2 मासूम बच्चियों सहित 5 लोगो की मौत,परिजनों ने की पुलिस से न्याय की मांग

April 21, 2024

शमशान घाट की दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा ,2 मासूम बच्चियों सहित 5 लोगो की मौत,परिजनों ने की पुलिस से न्याय की मांग

गुरुग्राम :- साइबर सिटी के वीर नगर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां शाम को शमशान घाट की 18 फुट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी थी। इस हादसे में 2 मासूम बच्चियों सहित 5 लोगो ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रोड जाम कर दिया जिससे चारो तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गयी। परिजनों के गुस्से को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने लोगो को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी ज़िद पर अड़े रहे। वही मृतका के पिता की माने तो करीब 2 साल पहले भी शमशान घाट के प्रधान राजू शर्मा को शिकायत दी गयी थी कि दीवार कमज़ोर है और इसको ठीक करवाया जाए, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नही दिया। लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हो गया। मृतका की दादी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए फांसी दिए जाने की मांग की है।

स्थानीय निवासी मनोज ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी हम बच्चियों का पोस्टमार्टम नही करवाएंगे। एसएचओ सेक्टर 9 ने लोगो को आश्वासन देते हुए कहा कि आज शाम तक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने जाम खोलने का निर्णय लिया और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शाम तक कार्यवाही नही की गई तो ये लोग फिर से यहां पर पहुचेंगे और सड़क को जाम कर देंगे। फिलहाल जाम को खोल दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें