Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 22 अप्रैल 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 22, 2024

आज का अंक राशिफल 22 अप्रैल 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

22 April ka Ank Rashifal: आज 22 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/04/2024, 2+2+4+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
अभी आप जो ख़ुशी और ऊर्जा महसूस कर रहे हैं उससे आपको भीड़ से अलग पहचान मिलती है। लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।  आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

अंक 2  
स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है। नई परियोजना या कार्य को शुरू करने के लिए यह समय शुभ है। सहकर्मियों और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

अंक 3 
मेहनत से मिले परिणामों के बारे में जानकर आप भी हैरान होंगे। आर्थिक रूप से भी यह दिन अच्छा है। सबसे पहले यह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं, उसके बाद ही आगे बढ़ें, इससे सफलता आपका साथ देगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा

अंक 4 
आप उन लोगों में से हैं जो अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहते। दीर्घकालिक निवेश से भविष्य में आप लाभ पा सकते हैं। अपनी मेहनत का फल जल्दी ही मिलेगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 

अंक 5  
आज अपना ध्यान शोध, अध्ययन, एक नई वेबसाइट की तरफ लगा सकते हैं। अच्छा समय आपको बुला रहा है बस खुद पर विश्वास रखें। आगे बढ़ें और अपने प्रियजनों के साथ रहें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 

अंक 6
अपने सहयोगियों और अधिकारीयों से पूरा समर्थन मिलेगा। यह चरण आपको बदलाव की तरफ ले जा रहा है। व्यवसाय की सफलता को विश्वसनीय रूप से सुनिश्चित करने के लिए नई बैठकें और पार्टनरशिप्स की संभावना है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

अंक 7 
सरकार और संबंधित एजेंसियां व बड़े निगम भी आपके गुणों को पहचानते हुए आपसे कोई अनुबंध कर सकते हैं। अब आपका पूरा ध्यान उत्पादकता के साथ अपने ग्राहकों को बढ़ाने पर भी है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

अंक 8
आप नई योजनाएं और रणनीतियों के बारे में सोच सकते है और जितनी जल्दी हो सके उन पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप अपने कौशल और दक्षता को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं,बस प्रशंसा की कमी कभी-कभी आपको निराश कर सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 

अंक 9 
घर का कोई बड़ा सदस्य या आपके अधिकारी आपके कौशल को पहचानते हैं। उच्च शिक्षा के लिए यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए कुछ समय अभी इंतज़ार करें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में High-Tech E-Bus सेवा शुरू, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें