Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hybrid Mutual Funds ने की वापसी; बीते वित्त वर्ष “1.45 लाख करोड़ का आया निवेश

April 22, 2024

Hybrid Mutual Funds ने की वापसी; बीते वित्त वर्ष “1.45 लाख करोड़ का आया निवेश

 

नई दिल्ली: हाइब्रिड म्यूचुअल फंड योजनाओं में 2023-24 में वापसी की। इसमें बीते वित्त वर्ष 1.45 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध निकासी देखी गई थी। परिसंपत्ति में वृद्धि निवेशकों की संख्या बढ़ने के कारण हुई। मार्च, 2024 में इस खंड में निवेशकों की संख्या 1.35 करोड़ तक पहुंच गई, जो इससे एक साल पहले 1.21 करोड़ थी।

इससे हाइब्रिड कोषों के प्रति निवेशकों के रुझान का पता चलता है। हाइब्रिड फंड, म्यूचुअल फंड योजनाएं हैं जो आमतौर पर इक्विटी और ऋण प्रतिभूतियों के संयोजन में और कभी-कभी सोने जैसी अन्य परिसंपत्ति श्रेणियों में निवेश करती हैं। अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत से ही ऋण वाले कोषों के लिए कराधान में बदलाव के बाद से यह श्रेणी नियमित निवेश को आकर्षित कर रही है।

इससे पहले, मार्च में इस खंड में 12,372 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी देखी गई थी। एसोसिएशन आॅफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक हाइब्रिड श्रेणी में बीते वित्त वर्ष में 1.45 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध प्रवाह देखा गया, जबकि वित्त वर्ष 202-23 में 18,813 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें