Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, Sensex 639.85 अंक चढ़ा, Nifty 22,300 के पार

April 22, 2024

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, Sensex 639.85 अंक चढ़ा, Nifty 22,300 के पार

 

मुंबई: एशियाई बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.85 अंक चढक़र 73,728.18 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 190.1 अंक की बढ़त के साथ 22,337.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे,

जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें