Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुर्की में विपक्षी नेता इमामोग्लू व राष्ट्रपति एर्दोगन से मुलाक़ात करेंगे जर्मनी के President ‘Steinmeier’

April 22, 2024

तुर्की में विपक्षी नेता इमामोग्लू व राष्ट्रपति एर्दोगन से मुलाक़ात करेंगे जर्मनी के President ‘Steinmeier’

बर्लनि: जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर सोमवार को तुर्की की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस दौरान वह बुधवार को अंकारा में राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिलेंगे। लेकिन इससे पहले वह विपक्षी नेता व इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू से मुलाकात करेंगे। इमामोग्लू को विपक्ष के संभावित भावी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

सोमवार को इस्तांबुल पहुंचने के तुरंत बाद वह इमामोग्लू मिलने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान, स्टीनमीयर ने उन कई तुर्कयिों को सम्मानित करने की योजना बनाई है, जो 1960 के दशक से तथाकथित अतिथि कार्यकर्ता के रूप में जर्मनी आए और देश के आर्थकि पुनर्नर्मिाण और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1961 में, बॉन (जो उस समय पश्चिम जर्मनी की राजधानी थी) और अंकारा की सरकारों ने एक श्रमिक भर्ती समझौते पर हस्ताक्षर किए। उस समझौते के आधार पर लगभग 876,000 लोग तुर्की से जर्मनी आए।

आज, तुर्की पृष्ठभूमि की लगभग 30 लाख लोग जर्मनी में रहते हैं। स्टीनमीयर ने अपनी यात्रा से पहले कहा, ‘ये कहानियां हमारे देश की पहचान का हिस्सा हैं।‘ जर्मन राष्ट्रपति की तीन दिवसीय यात्रा इस्तांबुल के ऐतिहासिक सिरकेसी रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली है, जहां वह भाषण देंगे। स्टीनमीयर फरवरी 2023 में आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा करना चाहते हैं। भूकंप से 53 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। पड़ोसी देश सीरिया में भी कई हजार लोग मारे गये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें