Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वियतनाम के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान से एक की मौत, आठ घायल

April 22, 2024

वियतनाम के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान से एक की मौत, आठ घायल

हनोई: वियतनाम के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। देश की प्राकृतिक आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण पर राष्ट्रीय संचालन समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समिति ने बताया कि देश के 11 उत्तरी प्रांतों में सप्ताहांत के दौरान बारिश और आंधी के कारण 6,891 मकान नष्ट हो गए और 53 स्कूलों की छतें उड़ गई। समिति के अनुसार, 2023 में, प्राकृतिक आपदाओं के कारण दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 169 लोगों की मौत हो गई या लापता हो गए, जिससे 8.2 ट्रिलियन डोंग (322.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें