Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन सौ रुपये के लिये की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

April 23, 2024

तीन सौ रुपये के लिये की दोस्त की हत्या, गिरफ्तार

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में श्रमिक की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने मृतक के साथी को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने सोमवार को बताया कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बसखारी गांव में रविवार को सुबह कोईली (30) का अधजला शव मिला था। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए छानबीन शुरू कर हत्यारे अमित को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी मजदूर अमित मृतक कोइली के साथ काम करता था। मात्र तीन सौ रुपये मजदूरी के बंटवारे को लेकर दोनों में अनबन के बाद रंजिश चलने लगी।अमित ने मौका पाकर पहले कोइली को शराब पिलायी फिर नशे की हालत में गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसने शव को खर पतवार डालकर जलाने का प्रयास किया और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई रामकिशन की रिपोर्ट पर पकड़े गये हत्यारोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें