Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्लिन में आखिरी बार लीवर कप में खेलेंगे राफेल नडाल

April 23, 2024

बर्लिन में आखिरी बार लीवर कप में खेलेंगे राफेल नडाल

बर्लिन: महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा कि वह सितंबर में बर्लिन में लीवर कप में खेलेंगे जो 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन के आखिरी टूर्नामैंटों में से एक हो सकता है।

नडाल ने संकेत दिया है कि 2024 एटीपी टूर पर उनका आखिरी साल हो सकता है। उन्होंने पिछले हफ्ते बार्सीलोना ओपन में एलैक्स डि मिनोर के खिलाफ दूसरे दौर में हार के बाद कहा था कि यह शायद यहां उनका आखिरी मैच था।

नडाल ने बार्सीलोना में 12 बार खिताब जता। नडाल ने बयान में कहा, अपने कैरियर के इस चरण में मैं वास्तव में वहां जाना चाहता हूं और मुझे दिए गए हर अवसर का अधिकतम लाभ उठाना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें