Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM MODI आज राजस्थान व छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली

April 23, 2024

PM MODI आज राजस्थान व छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व महासमुंद में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार को 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:45 बजे जांजगीर-चांपा में और शाम 5 बजे महासमुंद में जनसभा करेंगे। माना जा रहा है कि तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर लगातार हमला बोल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी विपक्षी दलों पर निशाना साध सकते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पीएम मोदी बजरंगबली, भगवान श्रीराम और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए एक बार फिर से विरोधी दलों को घेरने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें