Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में दबोचा गया मुन्ना भाई,MBBS की फर्जी डिग्री से लोगों की जिंदगियों से करता था खिलवाड़

April 23, 2024

यमुनानगर में दबोचा गया मुन्ना भाई,MBBS की फर्जी डिग्री से लोगों की जिंदगियों से करता था खिलवाड़

यमुनानगर(हरीश कोहली):- मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म की तर्ज पर यमुनानगर में भी एक फर्जी डाक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सोमवार देर शाम हुए प्रशासन के इस बड़े एक्शन से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। आपको बता दे कि मदन नामक यह फर्जी डाक्टर जगाधरी शहर के मुख्य बाजार में लंबे समय से फर्जी अस्पताल चला रहा था। वही जांच में खुलासा हुआ कि मदन मरीजों को न सिर्फ ऐसी दवाएं देता है।

जो बिना डाक्टर की पर्ची के देना गैर-कानूनी है बल्कि मरीजों को गुलुकोज़ और इंजेक्शन आदि लगाने से भी परहेज नही करता था। स्वास्थ्य विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर इस फर्जी मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पकड़ा गया फर्जी डाक्टर दरासल दवाईयों का होलसेलर है जो दवाईयों की अच्छी खासी जानकारी रखता है।

इसी बात का फायदा उठाकर उसने भोले-भाले लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में मौके से इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन और गुलुकोज़ की खाली बोतले बरामद की है। इस मामले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल हाल को सील कर फर्जी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें