Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Malaysia: मलयेशिया में प्रशिक्षण के दौरान मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, क्रू के सभी 10 सदस्यों की मौत

April 23, 2024

Malaysia: मलयेशिया में प्रशिक्षण के दौरान मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, क्रू के सभी 10 सदस्यों की मौत

कुआलालंपुर। मलेशियाई नौसेना ने कहा कि मंगलवार को एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान दो सैन्य हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उनमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारी के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे थे। नौसेना की 90वीं वर्षगांठ अगले महीने है।


बयान के मुताबिक, दोनों हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नौसेना ने बयान में बताया कि मृतकों की पहचान के लिए शव अस्पताल भेज दिये गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें