Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढक़र 83.30 पर पहुंचा

April 23, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढक़र 83.30 पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढक़र 83.30 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 83.30 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढक़र 83.36 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढक़र 106.09 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढक़र 87.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें