Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दिल दोस्ती डायलेमा’ में Anushka Sen संग केमिस्ट्री पर बोले Kush Jotwani, ‘वह बिल्कुल मेरी तरह हैं’

April 23, 2024

‘दिल दोस्ती डायलेमा’ में Anushka Sen संग केमिस्ट्री पर बोले Kush Jotwani, ‘वह बिल्कुल मेरी तरह हैं’

मुंबई: एक्टर कुश जोतवानी ने अपकमिंग यंग-एडल्ट सीरीज ‘दिल दोस्ती डायलेमा’ में अनुष्का सेन के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में खुलकर बात की। शो में फरजान का किरदार निभाने वाले कुश ने कहा, ‘अनुष्का के साथ बॉन्डिंग सेट पर और बाहर शानदार रही, जो पर्दे पर हमारी केमिस्ट्री में भी दिखाई दे रही थी।

हमने काफी एन्जॉय किया। अनुष्का बिल्कुल मेरी तरह है, उनके साथ हर एक सीन रियल लग रहा था।’ अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा, ‘मुझे अस्मारा और फरजान के बीच का बॉन्ड काफी पसंद आया, दोनों बिल्कुल अलग हैं।

हमने वर्कशॉप्स और स्क्रिप्ट के जरिए अस्मारा के किरदार को बेहद बारिकियों के साथ उजागर किया, जो फरजान से बहुत अलग थी।’ अनुष्का ने कहा, ‘वह अपनी लाइफ में हर चीज को लेकर एक्साइटेड रहती हैं, जबकि फरजान हर मामले में शांति से काम लेते हैं।‘ ‘दिल दोस्ती डायलेमा’ का प्रीमियर 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें