Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश की यात्रा पर आज रहेंगे PM Modi, भोपाल में भी करेंगे रोड शो

April 24, 2024

मध्यप्रदेश की यात्रा पर आज रहेंगे PM Modi, भोपाल में भी करेंगे रोड शो

भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के सागर और हरदा जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही भोपाल में शाम को रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार पीएम मोदी दिन में सागर जिला मुख्यालय के समीप बड़तुमा स्थित संत रविदास मंदिर प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी इसके बाद बैतूल संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले हरदा जिला मुख्यालय के पास अबागांव में चुनावी सभा लेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद शाम को भोपाल पहुंचेंगे और यहां न्यू मार्केट क्षेत्र में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी ‘‘खुले रथ’’ में सवार होकर सड़क पर सख्त सुरक्षा के बीच जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

इन तीनों ही स्थानों पर राज्य में तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होगा। श्री मोदी की यात्र के मद्देनजर भोपाल के अलावा सागर और हरदा में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें