Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLA Vikramjit Chaudhary को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत हुई कार्रवाई

April 24, 2024

MLA Vikramjit Chaudhary को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत हुई कार्रवाई

जालंधर: कांग्रेस ने बुधवार को अपने फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को जालंधर से चुनाव लड़ रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ ‘अनर्गल बयानबाजी’ करके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया। कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि “कई चेतावनियों के बावजूद”, विधायक “पार्टी दिशानिर्देशों से भटक रहे थे, संगठन की छवि खराब कर रहे थे”। आपको बतादें कि विक्रमजीत चौधरी की मां करमजीत सिंह और पूर्व सांसद संतोष चौधरी की पत्नी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें