Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के Youtuber मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल, मां बोली- मनोज भैया की बात नहीं काटनी है, इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया

April 25, 2024

बिहार के Youtuber मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल,  मां बोली- मनोज भैया की बात नहीं काटनी है, इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला किया

नई दिल्ली। बिहार के चर्चित यूटूबर मनीष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के लिए मनीष कश्यप गुरुवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अपनी माताजी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और अपनी मां की मौजूदगी में मनीष कश्यप ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि जब वह जेल में थे तो उनकी मां लड़ रही थी ,उन्हें पता है कि किसने मेरा साथ दिया। उनकी मां ने ही कहा कि मनोज भैया (मनोज तिवारी) की बात नहीं काटनी है, इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़े, बल्कि वह बिहार में परिवारवाद के खिलाफ रहे हैं। मनीष कश्यप को भाजपा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने हमेशा जनता के सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाया है, हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने उनको बहुत दुख दिया है। तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा मनीष कश्यप का साथ दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें