Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Plot की खुदाई में मिली दुर्लभ मूर्तियां, तीन मूर्तियों को पुरातत्व विभाग ने कब्जे में लिया

April 25, 2024

Plot की खुदाई में मिली दुर्लभ मूर्तियां, तीन मूर्तियों को पुरातत्व विभाग ने कब्जे में लिया

गुरुग्राम :गांव बाघनकी में एक प्लॉट की खुदाई के दौरान अति दुर्लभ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा मिली हैं। इसकी सूचना जब मानेसर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने इन मूर्तियों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सौंप दिया है।

वहीं, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां खुदाई के दौरान और भी मूर्तियां या फिर सामान मिल सकता है। हालांकि यहां से मूर्तियों के साथ कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ था जिसे प्लॉट मालिक द्वारा विभाग के सुपुर्द नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो ये मूर्तियां और सामान कुछ दिन पहले मिला था।

जब प्लॉट मालिक को इस बारे में पता लगा तो उसने जेसीबी चालक को लालच देकर इस मामले को यहीं दबाने के लिए कहा और यहां खुदाई करके जांच करने के लिए कहा बताया जा रहा है कि जब यहां खुदाई के बाद जब रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो जेसीबी चालक ने इसकी जानकारी मानेसर थाना पुलिस को दे दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें