Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hoshiarpur में दिनदहाड़े चोरों ने की लूटपाट, लाखों का सामान चोरी

April 25, 2024

Hoshiarpur में दिनदहाड़े चोरों ने की लूटपाट, लाखों का सामान चोरी

होशियारपुरः होशियारपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दे जा रहे हैं। ताजा मामला दाना मंडी इलाके का है जहां बदमाशों ने बेखौफ मोबाइल की दुकान में जबरन घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश लाखों का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बदमाश दुकान में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं, दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया, कि ‘वो हर रोज की तरह दुकान पर आए, लेकिन आज उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देख उनके होश फाख्ता हो गए। बदमाश सभी सामान लेकर फरार हो चुके थे।‘ उधर, पड़ोस के दुकानदार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि सारी रात जीटी रोड चलता है, लेकिन इसके बावजूद भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शटर तोड़ कर अंदर से सारा कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।

स्थानीय दुकानदार ने बताया कि रात में पुलिसकर्मयिों की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की वारदात पर अंकुश लग सके। हालांकि, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती है, लेकिन इसके बावजूद भी जिस तरह से चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे जा रहे हैं, वो चिंता का विषय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें