Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Supreme Court में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों सहित अन्य जरूरी जानकारियां अब ‘व्हाट्सएप’ पर होगी उपलब्ध

April 25, 2024

Supreme Court में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों सहित अन्य जरूरी जानकारियां अब ‘व्हाट्सएप’ पर होगी उपलब्ध

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों समेत कई अन्य जरूरी जानकारियां अब ‘व्हाट्सएप’ पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को इस बारे घोषणा करते हुए कहा, “इस छोटी सी पहल का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “75वें वर्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय तक पहुंच को आसान करने के लिए एक और पहल शुरू की है। इससे देश के दूरदराज के इलाकों के लोग भी नागरिक मुद्दों से जुड़े मामलों की जानकारियां आसान तरीके उपलब्ध हो सकती हैं।

उन्होने कहा कि हम अपनी सभी सेवाओं को ‘मेघराज क्लाउड 2.0′ में स्थानांतरित कर रहे हैं (यह एनआईसी द्वारा बनाया गया क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर है।) अब सभी अदालतें ऑनलाइन हो सकती हैं।’ सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी जरूरी जानकारियां ‘व्हाट्सएप’ के जरिए उपलब्ध कराने की शीर्ष अदालत की इस कोशिश को “एक और क्रांतिकारी” पहल बताया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले वर्ष आशाजनक सुधारों की एक सतत धारा देखी है।


शीर्ष अदालत की अपनी आईटी सेवाओं के साथ ‘व्हाट्सएप’ को जोड़ने से संबंधित अधिवक्ताओं को मामले दायर करने, वाद सूची और अन्य जानकारियों के बारे में स्वचालित संदेश प्राप्त हो सकेंगे।इस सेवा के शुरू होने से ‘बार’ के सभी सदस्यों (अधिवक्ताओं) और रजिस्ट्री अधिकारियों को रजिस्ट्री द्वारा प्रकाशित होने पर वाद-सूची उसी क्षण प्राप्त कर हो सकेंगी।

मामलों के सफल रूप से दाखिल होने पर व्हाट्सएप के माध्यम से स्वचालित संदेश प्राप्त होंगे। दायर मामलों में रजिस्ट्री द्वारा चिह्नित की गई आपत्तियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने कहा, “यह सुविधा मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में एक और डिजिटल पहल है। यह कागज बचाने और हमारे पृथ्वी के संरक्षण में काफी मदद करेगी।”

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें