Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले पंजाब से गिरफ्तार

April 26, 2024

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के लिए हथियार सप्लाई करने वाले पंजाब से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हाल में हुई गोलीबारी के संबंध में मुंबई पुलिस ने वीरवार को पंजाब में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को गोलीबारी करने वालों को हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों आरोपी लॉरैंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रह पहले से गिरफ्तार 2 आरोपियों की हिरासत बढ़ी है। इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार 2 लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को उनकी पिछली हिरासत वीरवार को समाप्त होने के बाद यहां मैट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमैंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें