Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Golden Temple : CM भगवंत सिंह मान ने सहपरिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, देखें तस्वीरें

April 26, 2024

Golden Temple : CM भगवंत सिंह मान ने सहपरिवार के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, देखें तस्वीरें

अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने परिवार और नवजात बेटी नियामत कौर मान के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंचे थे।

शुक्रवार सुबह सीएम मान ने अपने परिवार के साथ अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की।

मान के साथ उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर मान व उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल भी उपस्थित थे।

भगवंत मान ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए किसी भी राजनीतिक मामले पर टिप्पणी करने से इंकार किया और कहा कि वह यहां केवल पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और ‘रंगला पंजाब’ के लिए काम करते रहने की शक्ति के लिए भी प्रार्थना की।

मान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पंजाब में सभी धर्मों के लोग शांति और सद्भाव के साथ रहते हैं। हम गुरुपर्व, ईद और रामनवमी के त्यौहार एक साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों के बीच सदैव सांप्रदायिक सद्भाव और एकता तथा उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें