Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिकी पोंटिंग ने कहा- मेरे घर में है करीब 1000 बल्ले, हर वो बैट मेरे पास है जिससे अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा

April 27, 2024

रिकी पोंटिंग ने कहा- मेरे घर में है करीब 1000 बल्ले, हर वो बैट मेरे पास है जिससे अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा

नई दिल्ली: दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उन्होंने हर वो बल्ला संभालकर रखा है जिससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा है और उस पर विरोधी टीम का नाम तथा अपना स्कोर भी उन्होंने लिख रखा है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में से थे। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को किट देने की ‘डीपी वर्ल्ड बियोंड बाउंड्रीज’ पहल के मौके पर यह बात कही। क्रिकेट को 2012 में अलविदा कहने वाले पोंटिंग ने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये हैं जिनमें 41 टेस्ट शतक शामिल हैं।

पोंटिंग ने कहा ,‘‘ आप विश्वास करें या नहीं लेकिन मेरे घर पर मेरा पहला बल्ला भी रखा है। इस पर स्टिकर्स लगे हैं। हमारे घर में करीब एक हजार बल्ले हैं। जिस भी बल्ले से मैने अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था, वह मेरे पास है। इस पर मैने अपना स्कोर और विरोधी टीम का नाम भी लिखा है।’’

उनकी यादगार पारियों में भारत के खिलाफ 2003 वनडे विश्व कप फाइनल में जड़े नाबाद 140 रन शामिल है। उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे सौरव गांगुली अब दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं और वह भी इस मौके पर मौजूद थे। गांगुली ने अपने पहले बल्ले के बारे में कहा ,‘‘ मैं 13 साल का था जब पहला बल्ला खरीदा। गेंद को बल्ले से मारकर हवा में जाते देखकर मैं बहुत खुश होता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें