Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 27 अप्रैल 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 27, 2024

आज का अंक राशिफल 27 अप्रैल 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

अंक 1 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में भाग लेंगे। दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- हरा

अंक 2  
दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। दूसरों के साथ अपने व्यवहार में कूटनीति का प्रयोग करना न भूलें बने। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला

अंक 3 
आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते हैं। अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें। आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- सफेद

अंक 4 
किसी खास से मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिए की हमेशा प्रशंसा करते हैं। आप में से कुछ समय और प्रयासों का पूरा पूरा फायदा उठाते हैं।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

अंक 5  
आप को कानूनी परामर्श के लिए किसी रिश्तेदार या शायद पिता की सलाह लेने की जरूरत हो सकती है। अपनी चिंताओं को किसी सार्थक यात्रा या नए शैक्षणिक लक्ष्य के माध्यम से दूर करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

अंक 6
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और सौभाग्य आपका होगा। आज आपमें असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सफेद

अंक 7 
आज आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपको अपनी योजनाओँ में सोच समझकर निवेश करें, जोखिम भरी सट्टेबाज़ी से बचें। आध्यात्मिक या रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चिंता और उदासी को दूर किया जा सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 8
अपने कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचारों को प्रोत्साहित करें। वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

 

 

अंक 9 
ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की ज़रूरत हैं।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें