Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग, स्कूटी पर आए शख्स ने पहले तोड़ा शीशा

April 27, 2024

फतेहाबाद में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में लगाई आग, स्कूटी पर आए शख्स ने पहले तोड़ा शीशा

फतेहाबाद: फतेहाबाद के शिव चौक क्षेत्र में देर रात एक शख्स द्वारा घर के बाहर खड़ी गाड़ी का पहले शीशा तोड़ा गया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी गई। पड़ोसी युवक द्वारा समय रहते देख लेने पर आग को बुझा दिया गया। आग लगने से गाड़ी का टायर और अंदर सीटें जल गईं। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। गाड़ी मालिक ने भूना निवासी विक्की नामक युवक पर आरोप जड़े हैं।

शिव चौक क्षेत्र निवासी चिराग ने बताया कि देर रात विक्की नामक शख्स स्कूटी पर आया और उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी का चालक साइड का शीशा पत्थर से तोड़ देता है। और फिर गाड़ी पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा देता है। उन्होंने बताया कि पास में ही रहने वाले युवक ने समय रहते यह सब देखा तो उसने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझा दी, नहीं तो पूरी गाड़ी जल जाती। उन्होंने बताया कि विक्की उनसे पुरानी रंजिश रखता है और पहले उसने फोन पर उन्हें धमकी दी थी।

जिसके बाद यह घटना हुई। वहीं दूसरी ओर मॉडलटाउन में फास्टफुड दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लगभग 5 लाख के करीब का नुकसान हो गया जिसमें जानकारी देते सुमित ने बताया आग लगे के कारणों अभी तक पता नहीं चला फाइवब्रिगेड के कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू । जिसमें लगभग 5 लाख के करीब का सामान चलकर राख हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें