Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुलिस ने एक किलो 18 ग्राम चरस सहित आरोपी किया काबू

April 27, 2024

हरियाणा पुलिस ने एक किलो 18 ग्राम चरस सहित आरोपी किया काबू

नारायणगढ़: नशीले पदार्थ पर शिकंजा कसते हुए सीआईए शहजादपुर पुलिस ने नारायणगढ़-चंडीगढ़ रोड पर एक आरोपी से एक किलो 18 ग्राम चरस सहित काबू कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि स्टाफ की पुलिस नारायणगढ़की तरफ गस्त पर थी उन्हे गुप्त सुचना मिली कि एक आरोपी युवक हिमचाल का जो नारायणगढ़ व आसपास नशीला पदार्थ की सप्लाई करने आ रहा हैं ।

इसपर पुलिस ने कोहडा अड्डे पर राजपत्रित अधिकारी विशाल की देखरेख नकाबन्दी की और देर शाम करीब 8 बजे रायेपुर रानी की तरफ से एक व्यक्ति जिसने अपनी पीठ पर हल्के ममद रंग का पीठू बैग लटका रखा था आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर वापिस भागने लगा तो पुलिास ने उसे पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 18 ग्राम चरस नशीलापदार्थ बरामद हुआ और उसके पास से 1100 रूप्ये भी बरामद हुए। आरोपी के पास नशीला पदार्थ चरस रखने बारे कोई लाईसैंस वा परमिट पेश नही कर सका। इसपर पुलिस ने आरोपी ध्यान सिंह निवासी गाँव बडाग्रा जिला कुल्लू हिमाचल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगले दिन स्थानीय अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें