Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab में BJP और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, कुलदीप सिंह और गुरदर्शन लाल हुए AAP में शामिल

April 27, 2024

Punjab में BJP और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, कुलदीप सिंह और गुरदर्शन लाल हुए AAP में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब में बीजेपी और अकाली दल को बड़ा झटका लगा हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अकाली दल के एससी विंग के दोआबा महासचिव गुरदर्शन लाल भी आप में शामिल हुए। इन दाेनाें काे सीएम भगवंत मान ने शामिल करावाया हैं। इस मौके पर पवन कुमार टीनू भी मौजूद थे।

भाजपा और शिअद के पार्टी पदाधिकारियों के शामिल होने के बाद, आप पंजाब ने समारोह से कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट में कहा गया, ‘आप को मिली ताकत सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में जालंधर से पार्टी उम्मीदवार पवन कुमार टीनू, बीजेपी ओबीसी फ्रंट के सचिव कुलदीप सिंह शंटी और अकाली दल के एससी विंग दोआबा के महासचिव गुरदर्शन लाल आप के परिवार में शामिल हुए। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें