Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर नाव दुर्घटना में एक और बालक का शव मिला, मृतकों की संख्या आठ हुई

April 27, 2024

श्रीनगर नाव दुर्घटना में एक और बालक का शव मिला, मृतकों की संख्या आठ हुई


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ङोलम नदी में नाव पलटने की घटना के 12 दिन बाद एक बालक का शव बरामद किया गया, जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लापता बालक का शव नूरबाग श्रीनगर के पास बरामद किया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कमांडर अतुल शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों को नूरबाग श्रीनगर के पास झेलम नदी की सतह पर एक बालक का शव तैरता हुआ मिला।

शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल ले जाया गया। मृतक हाजिक के पिता शौकत अहमद शेख अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को, श्रीनगर के गंडबल में स्थित ङोलम नदी को पार कर रही नाव उफनती नदी की चपेट में आ गयी और उसमें सवार दो स्कूली बच्चे और उनकी मां सहित छह लोगों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें