Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एकतरफा प्यार में युवती की मां को मारी गोली, नेपाल से गिरफ्तार

April 27, 2024

एकतरफा प्यार में युवती की मां को मारी गोली, नेपाल से गिरफ्तार

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी में एकतरफा प्यार में किशोरी को अगवा करने वाले किशोर को उसके घर में घुसकर मां की गोली मारकर हत्या कर दी। अगवा किशोरी को पुलिस ने नेपाल से तलाश करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया था। इसके बाद से आरोपी की ओर से पीड़ित परिवार को गोली मारने की धमकी मिल रही थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज मुख्य आरोपी व दो अन्य किशोरों की तलाश कर रही है। मौके से पुलिस ने खोखे और अन्य सबूत जुटाए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को दो बार घर से ले गया था। नेपाल से पकड़े जाने के बाद से आरोपी के परिजन किशोरी के परिजनों को लगातार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार को आरोपी दो किशोरों के साथ आया और इमारत की पहली मंजिल पर जाकर किशोरी की मां को गोली मार दी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले पुलिस की मदद से अगवा किशोरी को नेपाल से लाए आए थे।किशोरी को कोई नुकसान न हो इसलिए परिवार ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। किशोरी को हॉस्टल में भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपी मां को फोन कर किशोरी के बारे में पूछ रहा था।

साथ ही, धमकी भी देता था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। आरोपी धमकी देता था कि किशोरी की शादी उसी से होगी, इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।
परिजनों का कहना है कि इलाके में दुकान करने वाले पिता किशोरी को पढ़ाना चाहते थे। किशोरी के ट्यूशन जाने के दौरान नाबालिग उसका पीछा करता था। उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी करता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पिता या मां उसे ट्यूशन छोड़ने जाते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें