Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला को अगवा कर किया रेप, फिर जहरीला पदार्थ देकर की हत्या

April 28, 2024

महिला को अगवा कर किया रेप, फिर जहरीला पदार्थ देकर की हत्या

अमृतसर: सीमावर्ती गांव निजामपुर में रहने वाली एक लड़की को उसके प्रेमी ने किडनेप किया फिर अपने साथियों समेत मिल कर कई दिन तक रेप किया। उसे जहरीला पदार्थ खिला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने थाना कंबोह में 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव में रहने वाली 40 साल की महिला जीतो (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को सुखबीर सिंह निवासी ठठियारां वाला बाजार, बाग वाला खूह जंडियाला गुरु शादी का वायदा कर किडनेप कर ले गया था। कई दिनों तक उनकी बेटी को अपने पास रखा। अपनी मौसी के बेटे अजय निवासी जंडियाला अजय के भाई जट्ट, मां कंवलजीत कौर और दो अज्ञात लोगों के साथ मिल कर उनकी बेटी के साथ बलात्कार करता रहा। बाद में उनकी बेटी को जहरीली दवा दी। उनकी बेटी को संदिग्ध हालात में 11 अप्रैल को गुरू रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डाक्टरों के अनुसार उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ दिया गया था। 12 अप्रैल को उनकी बेटी की मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद वह काफी डर गई थी। इस लिए पुलिस को अपनी बेटी की मौत के बारे में सही जानकारी नहीं दी थी। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवाया गया था। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट आ चुकी है। उन्हें पता चला है कि उनकी बेटी की हत्या सुखबीर सिंह ने अपनी मां कंवलजीत कौर और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिल कर की है। थाना कंबोह की पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या, रेप और किडनेपिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए इंस्पैक्टर अमरजीत मसीह की अध्यक्षता में टीमें बना कर छापामारी की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें